Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 14 जनवरी 2024 : मेष राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम है, समय प्रसन्नता से बीतेगा

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है,समय प्रसन्नता से बीतेगा परन्तु वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।सामाजिक यश की वृद्धि होगी,धन लाभ संभव है, यात्रा लाभदायक रहेगी|

वृष राशि – आज दिन अच्छा है,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।पूंजी निवेश से लाभ संभव है।राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायी है।अधिकारों का गलत प्रयोग न करे,अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है,व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी।किसी श्रेष्ठ जन का मार्गदर्शन लाभदायक सिद्ध होगा,खाद्य पदार्थ के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।शत्रु सक्रिय रहेगें अत: सावधान रहें।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है,व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे।मित्रों से भेट होगी।अनायास खर्च हो सकता है।समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।कैरियर के प्रति गंभीर रहें।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है,लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है।महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने पर ध्यान दें।क्रोध से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

तुला राशि – आज दिन अच्छा है,किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।धार्मिक यात्रा संभव है |

वृश्चिक राशि – आज दिन कम ठीक है,उहापोह की स्थिति से गुजर रहे हैं अत: शांति से फैसला लें,जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें,सोच को बदले लाभ होगा।मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

धनु राशि – आज दिन कम ठीक है,दूसरों के लिए बुरा न सोचें।आहार पर नियंत्रण रखें।मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है, अनावश्यक समय बर्बाद न करें।दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे।शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें।आजीविका में वृद्धि के आसार है।पुराने निवेश से लाभ होगा।

कुंभ राशि – आज कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है।दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे।व्यापार व्यवसाय में यश,कीर्ति की वृद्धि होगी।खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है।यात्रा से लाभ संभव है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING