Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 7 सितंबर 2023: कर्क राशि के जातक काम में तारीफ और लाभ पाएंगे

आज का राशिफल 7 सितंबर 2023: कर्क राशि के जातक काम में तारीफ और लाभ पाएंगे
मेष राशिफलः
आज मेष राशि से 12 वें घर में चल रहे चंद्रमा इनके लिए आज दिन खर्चीला बना रहे हैं। लेकिन आर्थिक लाभ भी मिलने से आय और व्यय के बीच आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। घर में मेहमान अथवा रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। काफी समय से पेंडिंग काम भी आज आप निपटा सकते हैं। महिलाएं आज घर की साफ सफाई और व्यवस्था में व्यस्त रहेंगी। बच्चों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। जोखिम से बचें, चोट लगने की आशंका है।
वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के जो जातक आज रविवार को नौकरी और कारोबार पर जा रहे हैं उन्हें आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा किसी से कहासुनी हो सकती है। कोई डील खराब होने से मन खराब होगा। आज आप अपने घरेलू उपयोग की कोई मनपसंद वस्तु खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज किसी विषय को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।
मिथुन राशिफल: आज मिथुन राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर विचार विमर्श करेंगे और कुछ योजनाओं पर भी काम करेंगे। अपने कामकाज को लेकर भी आज आप चिंतित रह सकते हैं। किसी पुरानी बातों और समस्या को सोचकर मन परेशान होगा। आज घर की जरूरतों पर आप धन खर्च करेंगे। किसी मित्र या परिचित से आपका मिलना हो सकता है। किसी सगे संबंधी के बात व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है।
कर्क राशिफल: आज आपकी राशि से भाग्य स्थान में चंद्रमा का संचार होना इनके लिए सुख और सफलतादायक रहेगा। आज आप कोई भी कार्य करने का मन बना लेंगे तो उसमें आपको भाग्य सफलता दिलाएगा। आज जो लोग नौकरी पर जा रहे हैं वह अपने काम में तारीफ और लाभ पाएंगे जबकि घर पर छुट्टी मना रहे जातक आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शरीर में थकान महसूस कर सकते हैं। सलाह है कि सेहत का ध्यान रखते हुए काम करें। भारी सामान उठाने और जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें।
सिंह राशिफल: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा कार्यक्षेत्र में आपका पद प्रभाव बढेगा। बिजनस में कमाई से भी आप आनंदित होंगे। आज आप अपना कोई ऐसा काम पूरा कर सकते हैं, जो काफी समय से रुका हुआ था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़.चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च होगा। मनोरंजन के लिए आज आप समय निकालेंगे, बच्चों के साथ उनकी शिक्षा और करियर को लेकर चर्चा हो सकती है।
कन्या राशिफल: आज कन्या राशि वालों के सितारे बताते हैं कि घर जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज इस विषय में किया गया प्रयास आपका सफल हो सकता है। आज आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान.सम्मान बढ़ेगा, आंतरिक खुशी मिलेगी। परिवार में आज किसी शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सालह से आपको फायदा मिलेगा। पड़ोसियों और मित्रों के साथ मेल मुलाकात से मन प्रसन्न होगा।
तुला राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सितार बताते हैं कि आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज तुला राशि के जातक शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं, घरेलू जरूरत के सामानों के साथ शौक श्रृंगार की चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
वृश्चिक राशिफल: आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं किए आप आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों पर आप आज धन भी खर्च करेंगे। आज आपके प्रभाव और उन्नति के देखकर कई लोगों के मन में ईर्ष्या का भाव आ सकता है। लेकिन आपको संयम से काम लेना है। बच्चों और जीवनसाथी के लिए भी आप समय निकालेंगेए घर में रुचिकर खान.पान का आयोजन हो सकता है। यात्रा का प्लान बनकर कैंसिल भी होने की आशंका है।
धनु राशिफल: आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और आनंददायक रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी, वाहन पर आज आपका खर्च भी हो सकता है। कारोबार में आज धन की अच्छी कमाई हो सकती है। संपर्क और प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा। रात्रि का समय आप परिजनों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।
मकर राशिफल: मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज कोई डील के फाइनल होने से आपको हैरानी और खुशी होगी। लेकिन आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला ही रहेगा। दूसरों की बातों में आकर जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचें। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतें। परिवार में जीवनसाथी की अथवा बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाई.बहनों से मतभेद और तालमेल बिगड़ सकता है। बात व्यवहार संयमित रखें। छोटी दूरी की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।
कुंभ राशिफल: सितारे बता रहे हैं कि आज कुंभ राशि के जातकों को अपने व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। गैर जरूरी खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के साथ विवाद या तनाव चल रहा है तो आज उसे सुलझाने की कोशिश करें। अहंकार से रिश्ते प्रभावित होंगे। शाम का समय आपका सुखद बीतेगा। परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो बात आज आगे बढ़ सकती है।
मीन राशिफल: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में आज तेजी रहने से इनकी कमाई में वृद्धि होगी। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, छात्र भी आज प्रतियोगिता और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आपके मान.सम्मान में वृद्धि होगी। आज संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुन सकते हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING