Connect with us

धर्मक्षेत्र

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में खुदाई में मिला शिवलिंग, भक्तों की उमड़ी भीड़

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में खुदाई में मिला शिवलिंग, भक्तों की उमड़ी भीड़
सीएन, जागेश्वर धाम।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान अचानक भगवान शिव प्रकट होने से भक्तों में कौतुहल का माहौल है। चंद पलों में ही ये खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। कौतूहल पूर्ण माहौल में भक्तजन भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जागेश्वर धाम में बुधवार को मंदिर समूह में भगवान शिव का एक अद्भुत लिंग धरती से सामने आ गया। दरअसल जागेश्वर धाम में इन दिनों मास्टर प्लान के तहत लाइटिंग के लिए केबल बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था पूरे मंदिर समूह में खुदाई कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि आज खुदाई के दौरान श्रमिकों को केदारनाथ व जागेश्वर मंदिर के ठीक पीछे धरती के नीचे एक प्राचीन शिवलिंग मिला। कुछ ही देर में इसकी जानकारी पूरे इलाके में पहुंच गई थी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुजारी और भक्तजन अद्भुत शिवलिंग के दर्शन को दौड़ पड़े। खुदाई के दौरान जमीन से करीब एक फिट नीचे ही वास्तविक स्थिति में शिवलिंग मिलने से कौतूहल पैदा हो गया था। उसके बाद कार्यदायी संस्था ने उस स्थान पर खुदाई का कार्य रोक दिया था। शिवलिंग प्रकट होने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में श्रद्धालु भी मौके पर पहुंच गए थे। जमीन के भीतर से शिवलिंग निकलने की जानकारी सुबह करीब दस बजे सामने आई। मामला सामने आते ही मंदिर समूह, होटलों या बाजार में मौजूद श्रद्धालु मौके की ओर दौड़ पड़े। भक्तों ने रोली, चंदन और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का विधिवत पूजन किया। साथ ही भोले के जयकारे भी लगाए। बताया जाता है कि जागेश्वर धाम से ही धरती पर भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा की शुरुआत हुई थी। जागेश्वर मंदिर समूह में भगवान शिव के करीब 108 मंदिर हैं। जागेश्वर से डेढ़ किमी दूर कोटेश्वर में कोटलिंग नामक स्थान पर खुदाई के दौरान कई शिवलिंग मिल चुके हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम भी कोटलिंग का सर्वे कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल 17 मई 2024: वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]