Connect with us

आपदा

केदारनाथ के बाद अब धारचूला के गांव में बादल फटने से आई आफत, एक घर बहा

केदारनाथ के बाद अब धारचूला के गांव में बादल फटने से आई आफत, एक घर बहा
सीएन, धारचूला/रूद्रप्रयाग।
उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली और भीमबाली के बाद धारचूला के न्‍यू सोबला गांव में बादल फटने की खबर आई है। बताया गया कि बादल फटने से यहां अचानक लागुथान नाला उफान पर आ गया। इसके चलते नाले में एक घर बह गया। यह घर विक्रम सिंह का बताया जा रहा है। परिवार के लोग सुरक्षित हैं। वहीं, केदारनाथ बादल फटने की घटना को प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी संज्ञान लिया है। वहीं उत्‍तरकाशी में शुक्रवार को लेकर अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार का दिन मुश्किल का दिन हो सकता है। सोनप्रयाग में भी लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने से केदारनाथ में अभी भी हजारों श्रद्धालुओं के फंसे होने की खबर है। वहीं भीमवली में 800 से 1000 यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड मार्ग में करीब 1000 लोग फंसे हो सकते हैं और एनडीआरएफ  के जवान जंगल के रास्ते से लगातार यात्रियों को रेस्क्यू कर रहे हैं। सोनप्रयाग में गौरीकुंड की ओर से लगभग 3000 लोगों को जंगल के रास्ते रेस्क्यू किया जा चुका है। लिनचोली में हेलीकॉप्टर से 737 लोगों को सेरसी हेलीपैड में किया रेस्क्यू किया गया। कुल मिलाकर अभी भी केदारनाथ में अलग-अलग जगह पर 3000 से ज्यादा लोग फंसे हैं।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING