Connect with us

आपदा

डेढ़ घंटे में दो बार डोली धरती, लोगों की उड़ी नींद, खौफ में बीती रात

डेढ़ घंटे में दो बार डोली धरती, लोगों की उड़ी नींद, खौफ में बीती रात
सीएन, काठमांडु।
नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बाजुरा के दाहाकोट में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 और 5.9 तीव्रता बताई जा रही है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पहला भूकंप रात 11.58 बजे (स्थानीय समयनुसार) आया, जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। इसके बाद रात 1.30 बजे 5.9 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। नेपाल के सुरखेत जिले के भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि डेढ़ घंटे के अंतराल में आए भूकंप के झटकों से लोगों के बीच दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। पुलिस ने बताया है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले एक अप्रैल को दोलखा जिले के सूरी में मध्यम तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। यहां के राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, काठमांडू से 180 किलोमीटर पूर्व में दोलखा में सुबह 11.27 बजे (स्थानीय समयानुसार) 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप के झटके ओखलधुंगा, रमेच्छप, सिंधुपाल चौक और नुवाकोट जिलों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में भी महसूस किए गए थे। बता दें कि अप्रैल 2015 में नेपाल में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। इस दौरान लगभग 9,000 लोग मारे गए थे और लगभग 22,000 अन्य घायल हुए थे। इसने 800,000 से अधिक घरों और स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा था।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING