Connect with us

आपदा

तुर्की में तबाही मचाने के बाद अब भूकंप ने फिजी में दस्तक दी

तुर्की में तबाही मचाने के बाद अब भूकंप ने फिजी में दस्तक दी
सीएन, नई दिल्ली।
तुर्की में तबाही मचाने के बाद अब भूकंप ने फिजी में दस्तक दी है। फिजी में आज जोरदार भूकंप आया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि लोग सहम उठे। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। बताया कि भूकंप मंगलवार को सुबह 10 बजे के करीब आया था। इसका केंद्र धरती के 569 किमी गहराई में था। फिजी दक्षिण प्रशांत का एक देश है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि यह 300 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। विदेशी मीडिया के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले, गुरुवार को फिजी में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने सूचित किया था। इससे पहले तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को भीषण भूकंप से तबाही मची थी। इसमें 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी. मलबे में दबे लोगों के जीवित बचे होने की संभावना भी कम होती जा रही थी। घायलों के इलाज के लिए राहत सामग्री भी खत्म हो चुकी थी। कब्रिस्तानों में शवों को दफनाने की जगह भी खत्म हो चुकी थी।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING