Connect with us

आपदा

हिमाचल के लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके, 3.2 मापी गई तीव्रता

हिमाचल के लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके, 3.2 मापी गई तीव्रता
सीएन, लाहौल स्पीति
। प्राकृतिक आपदा झेल रहे हिमाचल प्रदेश में अब भूकंप से धरती हिल गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई जा रही है। जमीन के अंदर इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी एनसीएस के अनुसार रात 1.11 बजे तीन बार भूकंप के कारण यहां पर धरती डोली। इस दौरान घरों में सो रहे लोग दहशत में आए गए। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। काफी देर तक लोग सड़कों पर खड़े रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले इसी साल 14 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उस समय भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने उस समय भूकंप के झटके शुक्रवार की रात 03.39 को महसूस किए गए थे। शिमला में बादल फटने से कई गांव तबाह हो गए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश अभी बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है। अभी तक पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।
जानें क्यों आते हैं भूकंप
पृथ्वी की चार प्रमुख परतें होती हैं। इसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहा जाता है। भूवैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं। इसके आपस में टकराने की वजह से पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन उत्पन्न होती है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसक जाती हैं तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर होता है। हालांकि भूकंप की तीव्रता अगर अधिक होती है तो इसके झटके काफी बड़े क्षेत्रफल में महसूस किए जाते है। 

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING