Connect with us

आपदा

फिर आ सकता है 2500 साल पहले जैसा विशाल भूकंप, नदी ने बदल दिया था अपना रास्ता

फिर आ सकता है 2500 साल पहले जैसा विशाल भूकंप, नदी ने बदल दिया था अपना रास्ता
सीएन, नई दिल्ली। 
आज से लगभग 2500 साल पहले धरती पर एक शक्तिशाली भूकंप आया था। नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार लगभग 2500 साल पहले आए भूकंप के कारण गंगा नदी का मार्ग अचानक बदल गया था। उस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7 और 8 के बीच थी। शोधकर्ताओं को इसके सबूत मिले हैं। इससे 14 करोड़ लोग प्रभावित हुए होंगे।  शोधकर्ताओं ने 2018 में गंगा नदी के मुख्य मार्ग के क्षेत्र की खोज करते हुए बांग्लादेश में भूकंप के परिणाम स्वरूप बनी आकृतियों सीस्माइट को देखा था। उनके अनुसार एक ही समय में कई ऐसी आकृतियां बनी थीं। यहां की रेत और कीचड़ के रासायनिक विश्लेषण से पता चला कि लगभग 2500 साल पहले इस क्षेत्र में लगभग 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। शोधकर्ताओं ने कहा यह आसानी से किसी को भी और किसी भी चीज को गलत समय पर गलत जगह पर पहुंचा सकता था। यह अध्ययन खासकर गंगा जैसी विशाल नदी के लिए डेल्टा में उन्मूलन का पहला पुख्ता उदाहरण है। शोध दल ने उपग्रह की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए बांग्लादेश की राजधानी ढाका से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण में गंगा नदी के पूर्व मुख्य मार्ग की खोज की। यह लगभग 1.5 किलोमीटर चौड़ा एक निचला इलाका है जो वर्तमान नदी के मार्ग के समानांतर लगभग 100 किलोमीटर तक बीच.बीच में पाया गया। एक दक्षिण और पूर्व में एक सबडक्शन क्षेत्र है, जहां समुद्री परत की एक विशाल प्लेट बांग्लादेश, म्यांमार और पूर्वोत्तर भारत के नीचे खुद को धकेल रही है। दूसरी संभावना यह है कि भूकंपीय झटका उत्तर में हिमालय की तलहटी में आया हुआ होगा। जो धीरे.धीरे बढ़ रहे हैं क्योंकि भारतीय उपमहाद्वीप धीरे.धीरे शेष एशिया से टकरा रहा है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING