Connect with us

आपदा

बर्फीले तूफान में बाल-बाल बची आईटीबीपी जवानों की जान, टूटा बर्फ का पहाड़, सैलानियों के जाने पर रोक

बर्फीले तूफान में बाल-बाल बची आईटीबीपी जवानों की जान, टूटा बर्फ का पहाड़, सैलानियों के जाने पर रोक
सीएन, मनाली।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में सड़क से बर्फ हटाने का काम कर रहे आइटीबीपी के जवान उस समय बाल-बाल बच गए जब आइटीबीपी कैंप से 200 फीट की दूरी पर बर्फ का पहाड़ टूट पड़ा, किसी तरह वह अपने आप रुक गया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में आईटीबीपी के जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आने से उस समय बाल-बाल बच गए जब एवलांच आइटीबीपी कैंप से तकरीबन 200 फीट की दूरी पर अपने आप रुक गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया है की काजा मॉडल में गयू स्थित आइटीबीपी कैंप में जवान सड़क से बर्फ हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान धड़ाधड़ पहाड़ों से बर्फ टूट कर गिरने लगी। उन्होंने बताया है कि इस भूस्खलन की स्पीड अत्यधिक तेज थी, लेकिन ईश्वर का रहम रहा कि कैंप से महज 200 फीट की दूरी पर पहाड़ से टूटी बर्फ रुक गई और इसके बाद मौसम भी खुल गया। उन्होंने बताया है कि इसके बावजूद अभी तक भी हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जनपद के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नागरिक खतरनाक इलाकों में जाने से बचें। हिमाचल सरकार ने एवलांच की संभावनाओं को देखते हुए मनाली, लाहौल स्पीति सहित बर्फीले इलाकों में सैलानियों व अन्य लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING