Connect with us

आपदा

पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसी जम्मू इंडिगो फ्लाइट, 15 मिनट तक पाक में रही

पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसी जम्मू इंडिगो फ्लाइट, 15 मिनट तक पाक में रही
सीएन, जम्मू।
खराब मौसम के कारण इंडिगो की श्रीनगर-जम्मू फ्लाइट नंबर-6 ई-2124 रविवार को पाकिस्तान एयरस्पेस में घुस गई। इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट दूसरी बार पाक एरिया में घुसी है। इसके बाद फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। दो सप्ताह पहले भी इंडिगो एयर लाइन की फ्लाइट पाकिस्तान चली गई थी। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तीन बजकर 36 मिनट पर श्रीनगर से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 2124 ने जम्मू के लिए उड़ान भरी थी। 28 मिनट के बाद यह फ्लाइट मौसम खराब होने के कारण जम्मू कश्मीर से कोट जमैल के रास्ते पाकिस्तान में दाखिल हुई। करीब पांच मिनट तक यह फ्लाइट पाकिस्तान एयरस्पेस में रही और सियालकोट होते जम्मू की तरफ बढ़ गई। जम्मू में भी खराब मौसम था। इससे वहां भी फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी। इसके बाद फ्लाइट ने अमृतसर का रुख किया। शाम 4 बज कर 15 मिनट के करीब यह फ्लाइट दोबारा पाकिस्तान सीमा में दाखिल हुई। जम्मू के कड़ियाल कलां से दाखिल यह फ्लाइट तकरीबन दोपहर 4 बज कर 25 मिनट पर अमृतसर में अजनाला के कक्कड़ गांव से भारतीय सीमा में लौटी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट के पाकिस्तानी एयरस्पेस में जाने से पहले दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। यह फ्लाइट डाइवर्जन जम्मू और लाहौर की देखरेख में हुआ। इंडिगो फ्लाइट ने लैंड होने से पहले 9 बार अमृतसर एयरपोर्ट के चक्कर लगाए। इसके बाद फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति दी गई और फिर इसे कैंसिल कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 10 जून को भी मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट पाकिस्तान एयरस्पेस में घुस गई थी। वह फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ी थी। लेकिन चंद मिनटों में ही मौसम खराब हो गया। हवा के साथ उड़ान को पाकिस्तान एयर स्पेस में जाना पड़ा था। विमान तकरीबन 31 मिनट तक पाकिस्तान एयर स्पेस में रहा था।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING