Connect with us

आपदा

राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गैरसैंण में टूटा, मनाली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गैरसैंण में टूटा, मनाली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात
सीएन, चमोली/शिमला।
उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी है, तो वहीं बारिश के चलते पहाड़ियों खिसक रही है इसी बीच चमोली से बड़ी खबर आ रही हैं। एनएच 109 का एक बड़ा हिस्सा बीच से टूटा गया। हिमाचल प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन मौसम अपना कहर बरपा रहा है। वहीं, मनाली में बादल फटने की खबर सामने आई है। जिससे कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच में कालीमाटी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं जिसके बाद यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। दरअसल यहां कोजवे का एक बड़ा हिस्सा बहने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। अब यहां कोई वैकल्पिक मार्ग भी नही बचा हैं जिससे आवागमन किया जाय। फिलहाल मार्ग की स्थिति देखते हुए अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कितने दिनों बाद ये खुल पाएगा। हिमाचल प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन मौसम अपना कहर बरपा रहा है। वहीं, मनाली में बादल फटने की खबर सामने आई है। जिससे कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मनाली से 13 किमी दूर करजां नाले में बदल फटा है। जिसके बाद आई बाढ़ ने खूब तबाही मचाई है। यह घटना बीती रात 1 बजे की बताई जा रही है। हालांकि गनीमत ये रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नही आया। वहीं, इस बाढ़ के कारण कुछ वाहन और सेब के बगीचे मलबे की चपेट में आ गए। वहीं, मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों के लिए राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि अगर हम हाल की बाढ़ से नुकसान की बात करें तो राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को करीब 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING