Connect with us

आपदा

उत्तराखंड में आपदा से 1.335 करोड़ रुपए का भारी नुकसान, 223 करोड़ रुपए की व्यवस्था

उत्तराखंड में आपदा से 1.335 करोड़ रुपए का भारी नुकसान, 223 करोड़ रुपए की व्यवस्था
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में अब तक आकलन के अनुसार आपदा से 1.335 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। इसकी क्षतिपूर्ति के दृष्टिगत राज्य आपदा मोचन निधि से 223 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जा चुकी है लेकिन शेष 1000 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता के लिए राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेज रही है। इसे लेकर कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार बंद पड़ने के बाद ही नुकसान का आंकलन हो पाएगा। तभी तस्वीर साफ हो पाएगी लेकिन अब तक 1335 करोड़ के नुकसान का पता लग पाया है। जिसमें सबसे अधिक नुकसान हरिद्वार जिले में हुआ है। इसको लेकर आंकड़े सामने आ रहे हैं। 652 करोड़ का नुकसान केवल हरिद्वार जिले में हुआ है, जिसकी भरपाई के दृष्टिगत सरकार ने कई कम उठाए हैं। फिलहाल आर्थिक मदद के लिए अब केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी करने के बाद इस नुकसान की भरपाई हो पाएगी।
केंद्र सरकार ने मदद लेंगे सीएम धामी
उत्तराखंड में अब तक 1335 करोड़ के नुकसान का आंकलन हो पाया हैए जिसमें 323 करोड़ की राशि की व्यवस्था की जा चुकी है। बाकी 1 हजार करोड़ के लिए केंद्र को रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं हरिद्वार में हुए नुकसान के आंकलन के लिए केंद्र की एक टीम भी जायजा लेने आ चुकी है, जल्द ही केंद्र से उत्तराखंड को राहत राशि मिल सकती है। जिससे प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई की जा सकती है साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों को भी राहत मिल सकती है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING