Connect with us

आपदा

शिमला में शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं की दबने की आशंका, 9 शव निकाले गए

शिमला में शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं की दबने की आशंका, 9 शव निकाले गए
सीएन, शिमला।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया। ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए। 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ। यहां शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात से 12 घंटे में 15 लोगों की जान चली गई है। शिमला में सात और सोलन में सात लोगों की जान गई है। सोलन के नालागढ़ में भी एक महिला की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बीते 72 घंटे से यहां पर बारिश हो रही है। बीती रात से अब तक बारिश लगातार हो रही है। आलम यह है कि अब 300 साल पुराना पंजवक्त्र महादेव मंदिर फिर से डूबने लगा है। 9 जुलाई की बाढ़ से इस मंदिर का केवल ऊपरी हिस्सा बचा था। अब दोबारा ब्यास और सुकेती नदी में बाढ़ के चलते मंदिर का 10 फीसदी भाग डूब गया है। हिमाचल में सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार के लिए छुट्टी दी गई है. बच्चों की सुरक्षा के चलते स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। सूबे में अब तक 264 लोगों की जान आपदा की वजह से जा चुकी है. सात हजार करोड़ रुपये का नुकसान मॉनसून की वजह से हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। दोनों पहाड़ी राज्यों में कुदरत कहर टूटा है। भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। दोनों राज्यों में अलर्ट है। जहां मंडी में ब्यास नदी उफान पर है। तो पौड़ी गड़वाल में अलखनंदा की लहरें डरा रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते जगह जगह लैंडस्लाइड हो रही हैं। इसके चलते कई जगहों पर रास्ते बंद हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने आज यानी 14 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING