Connect with us

आपदा

कुशल टनल भू वैज्ञानिक ऑस्ट्रेलिया के अर्नोल्ड डिस्क उत्तरकाशी पहंचे

सीएन, उत्तरकाशी। दुनियां के सबसे कुशल टनल भू वैज्ञानिक ऑस्ट्रेलिया के अर्नोल्डडिस्क उत्तरकाशी पहुँच चुके हैं, कार्य करने से पूर्व छेत्रपाल देवता बोखनाथ जी की पूजा की। सिर जमीन पर लगा कर प्रणाम किया। अर्नोल्डडिस्क उत्तरकाशी मे टनल कार्य कर चुके है देवभूमि मे रहने की वजह से वो भी जानते हैं, कि इस भूमि से देवताओं की मान्यता कितनी है। 6 इंच का पाइप अंदर तक पहुँचा दिया जा चुका है । मजदूरों को अब पका हुआ भोजन मिल पायेगा, अर्नोल्डडिस्क ने साफ कहा है उनको निकालने के लिए हाथ से भी मिट्टी खोदनी पड़ सकती है ,उनके द्वारा 6 दिन का समय माँगा गया है, उनके आने से सबकी जान मे जान आयी है, क्योकि वो हिमालय की मिट्टी मिट्टी जानते है और टनल कार्य मे उन्हें महारथ हासिल है। भगवान बौखनाथ देव से सभी श्रमिकों के सकुशल लौटने की प्रार्थना करते हैं वहीं आज टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम की जानकारी व वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इससे परिजनों को आश्वस्त किया गया है। 

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING