Connect with us

आपदा

गाजा से 10 लाख लोगों को निकाल लो, इजरायल की यूएन को चेतावनी

गाजा से 10 लाख लोगों को निकाल लो, इजरायल की यूएन को चेतावनी
सीएन, गाजा।
इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र से अगले 24 घंटे में गाजा पट्टी से 10 लाख लोगों को निकालने के लिए कहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इजरायल अब गाजा में जमीनी हमला कर सकता है। इधर हमास ने इसे इजरायल का फर्जी प्रचार बताया है। इजरायली सेना ने एक आदेश जारी कर सभी फिलीस्तीनी लोगों को 24 घंटे में उत्तरी गाजा खाली करने के लिए कहा था। साथ ही ये भी कहा था कि वे आने वाले दिनों में यहां सेना का बड़ा अभियान करने जा रहे हैं। यहां 10 लाख से भी ज़्यादा लोग रहते हैं। सेना ने गाजा के लोगों से कहा है कि अगली घोषणा होने तक वे वापस न लौटें। जब अगली घोषणा में उन्हें वापस आने की मंजूरी दे दी जाएए वे तब ही वापस आएं। सेना ने गाजा के लोगों को इजरायली बॉर्डर की तरफ जाने से भी रोका है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी ने अपने संचालन केंद्र और अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों को दक्षिणी गाजा भेज दिया है। वे दक्षिणी गाजा से फिलीस्तीनी लोगों की मदद करना जारी रखेंगे। दूसरी तरफ हमास के मिलिट्री विंग कस्सम ब्रिगेड्स ने कहा है कि वे इजरायल के जमीनी हमले का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। वे गाजा पर होने वाले जमीनी हमले से लड़ने में सक्षम हैं। ब्रिगेड्स के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक वीडियो जारी कर कहा, हम अल्लाह की मदद से रक्षा करने में सक्षम हैं। इजरायल के जमीनी हमला करने पर हम नए विकल्प तलाशेंगे। इससे दुश्मन को भारी नुकसान होगा। इधर ईरान भी गाजा के समर्थन में आया है। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि अगर गाजा पर इजरायल का हमला जारी रहा तो ये युद्ध अन्य मोर्चों पर भी शुरू हो सकता है। उनका इशारा लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह की तरफ है। अमीर अब्दुल्लाहियन 12 अक्टूबर की देर रात बेरूत पहुंचे, हमास और फिलीस्तीनी इस्लामिक जिहाद के साथ लेबनान के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इजरायल.हमास के इस युद्ध में अभी तक इजरायल में 1,300, गाजा में 1,572, वेस्ट बैंक में 32 और लेबनान में 5 लोग मारे गए हैं। वहीं इजरायल में 3,418, गाजा में 7,262, वेस्ट बैंक में 600 लोग घायल हुए हैं।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING