आपदा
ताकतवर भूकंप से एक बार फिर थरथराई जमीन, खौफ का माहौल
ताकतवर भूकंप से एक बार फिर थरथराई जमीन, खौफ का माहौल
सीएन, नईदिल्ली। दुनियाभर में भूकंप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच सोमवार सुबह न्यूजीलैंड में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 दर्ज की गई। हालांकि किसी तरह की कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है। बिगड़ते पारिस्थितिकी तंत्र और मानव प्रेरित जलवायु असंतुलन से पृथ्वी पर दिन प्रतिदिन नई चुनौतियां बढ़ रही हैं। तापमान का बढ़ना, हिमनदों का पिघलना और टूटना, मानसून की बारिश और बर्फबारी में कमी, विनाशकारी बाढ़ और भूकंप में वृद्धि जैसे परिवर्तन इसके उदाहरण हैं। एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 6.11 बजे न्यूजीलैंड के उत्तर-पूर्व में स्थित कर्माडेक आईलैंड पर महसूस किए गए। वहीं युनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे यानी यूएसजीएस ने बताया कि यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे गहराई में आया था। बता दें कि पिछले महीने भी न्यूजीलैंड में खतरनाक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भी कर्माडेक आईलैंड के पास ही धरती कांपी थी। सोमवार सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर आया. भूकंप के झटके न्यूजीलैंड के कर्माडेक द्वीप पर महसूस किए गए है। इसके बाद अब सुनामी आने की आशंका जताई जा रही है क्योंकि समुद्री के तल पर काफी उथल-पुथल हो सकती है। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में बताया कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि भूकंप फिर न्यूजीलैंड को प्रभावित कर सकता है या नहीं. लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में रविवार दोपहर को भी 3.6 तीव्रता के मामूली भूकंप के कुछ झटके महसूस किए गए थे। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 







 
												



















 






 




















