Connect with us

आपदा

टिफिन टॉप चोटी व डोरोथी सीट में मेजर प्रोटेक्शन वर्क होगा : आयुक्त

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने टिफिन टॉप चोटी व डोरोथी सीट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को टिफिन टॉप मार्ग में पर्यटक,स्थानीय लोगों के लिए जानकारी के लिए साइन एेज लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग में विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पेड़-पौधे के बारे जानकारी के लिए जगह जगह में बोर्ड लगाने की बात कही। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि डोरोथी सीट 22 सौ मीटर ऊंचाई पर है, साथ ही पर्यटक-पर्यटन के दृष्टि महत्तवपूर्ण है, ट्रेकिंग के लिए सीजन में हजारों की संख्या में लोगों यहां पहुंचते हैं,  लेकिन बीते दिनों भारी बारिश के कारण  टिफिन टॉप -डोरोथी सीट भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिससे टिफिन टॉप चोटी- डोरोथी सीट अधिकांश हिस्सा टूट गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए वर्तमान में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के टिफिन टॉप – डोरोथी सीट में आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि  टिफिन टॉप चोटी- डोरोथी सीट में मेजर प्रोटेक्शन वर्क की आवश्यता है। इसी क्रम में वन विभाग, नगर पालिका, एेलिगेशन, लोनिवि आदि  के विभागीय अधिकारियों ने सयुंक्त निरीक्षण -सर्वे किया है। प्राथमिकता के साथ डोरोथी सीट  फिर से बनाने के लिए बेहतर डीपीआर तैयार की जाएगी। साथ ही इसको और भी ज्यादा बेहतर और आकर्षित बनाया जाएगा। जिसमें लाइट, पानी, शौचालय, ईको फैंडली टूरिज्म और अन्य सुविधा भी जाएगी। जिससे  टिफिन टॉप – डोरोथी सीट का पुराना इतिहास, जानकारी और पहचान बनी रहे।  जिससे  पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा। इस दौरान केएमवीएन एमडी संदीप तिवारी, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, एसडीएम प्रमोद कुमार, ईई लोक निर्माण विभाग रत्नेश सक्सेना, ईओ नगर पालिका पूजा आर्या, समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING