Connect with us

आपदा

गौरी गांव में भारी भूस्खलन होने से दो बच्चों की मलबे में दबने से मौत

गौरी गांव में भारी भूस्खलन होने से दो बच्चों की मलबे में दबने से मौत
सीएन, रुद्रप्रयाग।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड डाटपुलिया के पास हुए भूस्खलन हादसे के बाद अभी लापता लोगों का कुछ पता नहीं चला है कि एक बार फिर गौरीकुंड से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां आज बुधवार सुबह गौरी गांव में भारी भूस्खलन होने से दो बच्चों की मलबे में दबने से मौत हो गई जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज बुधवार सुबह गौरीकुंड में हेलीपैड से आगे गौरी गांव में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की चपेट में आने से एक नेपाली मूल परिवार के तीन बच्चे दब गए। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला और उपचार के लिए गौरीकुंड हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां दो बच्चों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि सत्यराज की पत्नी जानकी बच्चों के साथ डेरे में सो रही थी। कि अचानक हुए भूस्खलन से मलबा आ गया जिसमें जानकी डेरे से सकुशल बाहर निकल आई जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए। इस घटना में सत्यराज की 5 वर्षीय बेटी पिंकी और एक छोटे बच्चें की मौत हो गई जबकि 8 वर्षीय बेटी स्वीटी का इलाज चल रहा है। बच्चों के पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल गए हुए है। गौरतलब है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव गौरीकुंड में 3 अगस्त को भी भूस्खलन हुआ था। 3 अगस्त की रात भारी मूसलाधार बारिश के बाद आए भूस्खलन की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग लापता हैं। इस भूस्खलन में लापता हुए 20 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING