Connect with us

आपदा

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कलसिया प्रभावितों से मुलाक़ात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया

सीएन, हल्दवानी। हल्द्वानी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम के कलसिया नाले से पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री काठगोदाम इंटर कॉलेज में आपदा राहत कैंप में पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा की सरकार आपदा से संबंधित सारी तैयारियां कर रही है और 8 अगस्त को आए भीषण बरसात के बाद कलसिया नाले ने भारी नुकसान किया है लेकिन अच्छी बात यह है कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। कहा सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के मदद को तत्पर है और अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING