Connect with us

आपदा

उत्तराखंड: भीषण अग्निकांड, 6 मकान जलकर राख, वायु सेना से मांगी गई मदद

उत्तराखंड: भीषण अग्निकांड, 6 मकान जलकर राख, वायु सेना से मांगी गई मदद
सीएन, उत्तरकाशी।
उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड हो गया है। जिसमें लकड़ी के 6 आवासीय मकान जलकर खाक हो गए। सूचना पाकर फायर, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। घटना आज सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है। उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील के अंतर्गत सालरा गांव में भीषण आग लगने की सूचना है। मोरी तहसील के स्थान बेनोल से सालरा गांव की पैदल दूरी 8 किलोमीटर है। वहीं घटनास्थल के लिए फायर सर्विस, राजस्व, वन विभाग और पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। सालरा गांव समुद्र तल 2018 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ग्राम प्रधान सालरा ने ही प्रशासन को आग लगने की घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी घटनास्थल पर भेजा गया। उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भी उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी ली। साथ ही राहत और बचाव कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं हेलीकॉप्टर की मदद के लिए वायु सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING