आपदा
उत्तराखंड : बारिश का कहर, अलकनंदा नदी में शिव की 15 फीट ऊंची मूर्ति भी डूबी
सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. जगह-जगह बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. यहां नदियां उफान पर हैं। इतना ही नहीं अलकनंदा नदी में शिव की 15 फीट ऊंची मूर्ति भी डूब गई। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थिति कितनी भयावह होगी। इस बीच आपको ये भी जान लेना चाहिए कि चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे अभी जगह-जगह बंद है। खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोग उनकी निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील यथावत है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सिलाई बैंड व ओजरी के पास लैंड-स्लाइडिंग/हाईवे का कुछ हिस्सा वाश आउट होने के कारण अवरुद्ध है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। गंगोत्री धाम पर यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। गंगोत्री यात्रा रूट खुला हुआ है। फिर चारधाम यात्रा से जुड़े हुए लोगों ने श्रद्धालुओं की ठहरने, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था शुरू की है। प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर लगी रोक को सुबह हटा दिया। मौसम की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारियों को यात्रा पर निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल उत्तराखंड में 2 दिन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
