Connect with us

आपदा

उत्तराखंड : मानसून के पहले सप्ताह में ही कुमाऊं में सात जिंदगियां खत्म

उत्तराखंड : मानसून के पहले सप्ताह में ही कुमाऊं में सात जिंदगियां खत्म
सीएन, नैनीताल।
पहले वनाग्नि कुमाऊं के लिए बनी काल। अब बारिश ने काल बनकर कुमाऊं में बरपाया कहर। मानसून के पहले सप्ताह में ही कुमाऊं में सात जिंदगियां खत्म हो गईं हैं जबकि किशोरी और दो युवक लापता हैं। काशीपुर के गांव जोशीमझरा में शंकर सिंह का बेटा वंश मंगलवार की सुबह अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने गया था। खेल खेल में उसका पैर फिसल गया जिससे उसकी जान चली गई। वह दसवीं में पढ़ता था। वही सोमवार को बही बनबसा के देवीपुरा गांव निवासी सुशीला चंद उम्र 13 वर्ष का शव जगबूड़ा नदी में मंगलवार को घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी दूर मिला। वहीं अपने दो साथियों के साथ रविवार को मछली मारने धौरा जलाशय गए जगदीश मंडल का शव तीन दिन बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने बरामद कर लिया। सोमवार को एक परिवार को बचाने गए खटीमा के हल्दी निवासी सनी और प्रिंस की मौत हो गई थीए जबकि इसी सप्ताह मां की गोद से गिरकर पानी में डूबने से मासूम कपिल की जान चली गई थी। वहींए बनबसा में भी इसी सप्ताह हुड्डी नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई थी। वही सोमवार को खेत में हुए कटाव को देखते समय जमीन खिसकने से बैगुल नदी में बहे संजीत का अब तक पता नहीं चल सका है। वहीं, शांतिपुरी में मंगलवार को 15 साल की किशोरी बह गई। खबर लिखी जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। इधरए धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में मंगलवार की शाम नहाते समय फौजी हिमांशु दफौटी उम्र 25 वर्ष पुत्र पुष्कर दफौटिया निवासी बागेश्वर हाल निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी तेज बहाव में डूब गया उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING