Connect with us

उत्तराखण्ड

खाई में गिरी मैक्स, दो की मौत, आठ घायल

सीएन, चमोली। चमोली जिले की निजमुला घाटी में गाड़ी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई। उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में लाये गए दो घायल यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। बताया जा रहा है कि यह वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर यह मैक्स वाहन 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों रेस्क्यू किया गया । इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौक पर ही मौत हो गई। मृतकों में संजय नेगी उम्र 24 साल और टिकेंद्र राम उम्र 23 हैं।घायलों में बालक सिंह उम्र 26 साल, जसपाल सिंह ( चालक ) उम्र 30 साल, जगदीश सिंह 23 साल, सोहन कुमार 21 साल, मुकेश कुमार 22 वर्ष, राहुल सिंह 22 साल, मनोज सिंह 26 साल, गोपी नेगी 18 साल हैं । गम्भीर रूप से घायल सोहन सिंह और मनोज सिंह को उपचार के लिये हायर सेंटर रैफर किया गया है ।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING