Connect with us

देहरादून

डॉ. जगमोहन सिंह राणा को लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

डॉ. जगमोहन सिंह राणा को लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
सीएन, देहरादून।
लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से डॉ. राकेश कुमार का इस्तीफे के बाद नये अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। नियुक्ति होने तक आयोग के सदस्य डॉ. जगमोहन सिंह राणा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। सचिव शैलेश बगौली की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए। आदेश में कहा गया है कि अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्ष पद के पदीय कर्तव्यों का पालन किये जाने हेतु डॉ. जगमोहन सिंह राणा सदस्य, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सरकार ने आयोग के सदस्य प्रो. जगमोहन सिंह राणा को सौंप दी है। सोमवार को कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। दरअसल, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद भर्तियों का विशेष अभियान चला रहे आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली पड़ी थी। सोमवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आयोग के ही सदस्य डॉ. जगमोहन सिंह राणा को अपने पदीय दायित्वों के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी कर दिया।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING