Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी मानसून अवकाश देने की तैयारी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अब बरसात के मौसम में स्कूल आने जाने वाली मुश्किलों से राहत मिलने वाली है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने राज्य के स्कूलों में मानसून अवकाश लागू करने की घोषणा की है। दरअसल राज्य में बरसात और सड़कें बाधित होने के चलते मानसून सीजन में काफी दिक्कत है आती है। पड़ोसी पर्वतीय प्रदेश हिमांचल में भी 22 जून से 29 जुलाई तक का मानसून ब्रेक लागू कर दिया है। इसी प्रकार उत्तराखंड में भी सरकार ऐसा करने जा रही है शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित माहौल देना सरकार की जिम्मेदारी है। गर्मियों में अवकाश कुछ दिन कम कर मानसून में 10 से 15 दिन का अवकाश लागू करने पर विचार किया जा रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों से राय लेकर प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर कैबिनेट में लाया जाएगा।

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING