Connect with us

चम्पावत

लोहाघाट की मुक्ति कोठारी और मसूरी की मुलीनगर मैनशन हैं भूतिया जगहें

लोहाघाट की मुक्ति कोठारी और मसूरी की मुलीनगर मैनशन हैं भूतिया जगहें
सीएन, चम्पावत/देहरादून।
उत्तराखंड में भी ऐसी ही कई रहस्यमय जगहें हैं, जिनको भूतिया जगहें कहा जाता है। इन जगहों की डरावनी कहानियां और किस्से बेहद प्रचलित हैं। इन जगहों पर लोगों को असमान्य घटनाएं देखने को मिलती हैं और ऐसा ही अहसास होता है। वैसे तो उत्तराखंड के हर जिले में आपको कोई न कोई रहस्यमय जगह मिल ही जाएगी। इन जगहों के बारे में आप स्थानीय लोगों से कई किस्से भी सुन लेंगे। ऐसी ही एक जगह है लोहाघाट की मुक्ति कोठरी जिसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। यहां लोगों को कई असमान्य घटनाओं से रूबरू होना पड़ा है। यह जगह किसी जमाने में ब्रिटिश परिवार की हुआ करती थी। इस बंगले में वो ही परिवार रहता था। बाद में यहां अस्पताल खुल गया. जो काफी प्रसिद्ध भी हुआ पर कहा जाता है कि यहां के एक डॉक्टर ने लोगों की मृत्यु की भविष्यवाणी शुरू कर दी। जिसे सही करार देने के लिए वो डॉक्टर खुद लोगों को मुक्ति कोठरी में ले जाता और वहां उनको मौत के घाट उतार देता। कहते हैं डॉक्टर ने जिन मरीजों की यहां हत्या की उनकी आत्मा अब भी भटकती है। ये ही वजह है कि इस जगह को लेकर काफी रहस्यमय कहानियां प्रचलित हैं। इसी तरह से मुलीनगर मैनशन भी डरावनी जगह है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रहस्यमय घटनाएं घटती हैं और मैंशन के पहले मालिक कैप्टन यंग का भूत भटकता है। हालांकि इसकी सच्चाई के बारे में किसी को नहीं पता। यह जगह मसूरी में है। उत्तराखंड में 1825 से पहले बने मुलीनगर मैंशन की कहानी आपको इस मैंशन की ओर आकर्षित करेगी। किसी को नहीं पता कि इस मैंशन के मालिक के साथ क्या हुआ। ये मैंशन खाली और वीरान कैसे बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कुछ अजीब हरकतें होती हैं। कहा जाता हैं कि इस मैंशन के पहले मालिक कैप्टन यंग का भूत आज भी घर में घूमता है। यात्री यहां इस उम्मीद में घूमने आते हैं कि उन्हें भूत दिख जाए। उत्तराखंड के मसूरी में लंबी देहर खदान है। यहां पर खदान का काम नहीं होता है। ये जगह भी भुतहा कही जाती है। कहा जाता है कि 1990 में खदान में काम करने वाले मजदूर बीमार हो गए और देखते ही देखते 50 हजार लोगों के बीमार पड़ने के बाद माइन को बंद कर दिया गया। गांव को छोड़कर 1500 लोग पलायन कर गए। उसके बाद इस जगह को भुतहा घोषित कर दिया गया। उत्तराखंड में हिल्स आफ फैरीज नाम की एक जगह है, जिसे परी टिब्बा भी कहते हैं। यह घने जंगलों के बीच स्थित एक लोकप्रिय जगह है। यहां का सूनसान और वीरानापन लोगों को डराता है। यहां कई बार बिजली गिर चुकी है। कई लोग इसे प्राकृतिक तो कई जादुई मानते हैं। लोगों का दावा है कि यहां परियों को देखा गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING