Connect with us

देहरादून

विश्व के टाप वैज्ञानिकों की सूची में उत्तराखंड के भी तीन वैज्ञानिक शामिल

सीएन, देहरादून। स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध समूह द्वारा जारी विश्व के टाप वैज्ञानिकों की सूची में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के तीन प्रोफेसर भी अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरके मैखुरी, डॉक्टर अजय सेमल्टी और प्रोफेसर रमोला विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पुनः स्थान बनाने में कामयाब रहे। यह गढ़वाल केंद्रीय विवि के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। विवि के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरके मैखुरी, फार्मेसी विभाग के डॉक्टर अजय सेमल्टी एवं भौतिक विभाग के सीनियर प्रोफेसर आरसी रमोला ने स्टेनफोर्ड विवि के एक शोध सूमह द्वारा विगत 10 अक्टूबर को जारी विश्व के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अपना स्थान बनाया है। प्रोफेसर आरके मैखुरी और प्रोफेसर आरसी रमोला ने इस सूची में दूसरी बार स्थान बनाया है। डॉक्टर अजय सेमल्टी ने इस सूची में तीसरी बार अपना स्थान बनाया है. तीनों ही अपने क्षेत्र के काफी माहिर माने जाते रहे हैं। तीनों के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने पर विवि के शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया है। वहीं यह विवि के खाते में भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING