नैनीताल
सड़क व पानी की मांग को लेकर विधायक के गांव भूमियाधार के ग्रामीणों ने रोड नही तो वोट नही के नारे के साथ किया धरना प्रदर्शन, अब कलेक्ट्रेट की तैयारी
सीएन, नैनीताल। जिला मुख्यालय नैनीताल से सटे भूमियाधार गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क पानी की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए, ग्रामीणों ने कहा कि विधायक सरिता आर्या निवास होने पर भी ग्रामीण अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे है। कहा कि सड़क बेहद खस्ता होने से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,खासकर बीमार और बुजुर्ग लोग सड़क नहीं होने से परेशान है। इस मार्ग में कई लोग चोटिल भी हो गये हैं। इसके अलावा बीते दो वर्षों से हर घर जल हर घर नल योजना भी अधर में लटकी है। यही नही यहां स्थिति राजकीय इंटर कालेज का निचले भवन जीर्णशीर्ण बने हुए हैं। जबकि ऊपरी भवनों में शौचालय की सुविधा तक नही है। ग्रामीणों ने कहा अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं होती है तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीण इसके बाद जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान अधिवक्ता आकाश बिष्ट, हिमांशु पांडे, प्रदीप त्यागी, करन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बिष्ट, राहुल आर्य,, रोहित आर्य, अर्जुन कुमार, गौरव बिष्ट, ग्राम प्रधान भूमियाधार मीनाक्षी टम्टा, उप प्रधान मुकुल कुमार, हिमांशु पाण्डे, दीप प्रकाश, दिव्यांशु, अमन, चंपा देवी, .किरन देवी, जानकी देवी, प्रयाग, अजय कुमार, संजय बिष्ट, सुरेश चंद्र, गौरव बिष्ट, मनीष बिष्ट, आयुश बिष्ट, आयुष कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।























































