Connect with us

नैनीताल

सीएम धामी के 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देशों के क्रम में डीएम रयाल ने दिए निर्देश

सीएन, नैनीताल। मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त किये जाने के दिए गए निर्देशों के क्रम में एवं मुख्य सचिव व सचिव लोक निर्माण विभाग द्वारा गत दिवस आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनपद की सड़क निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद की कई सड़कों में गड्ढे हो गये हैं और आवागमन की दृष्टि से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शासन के निर्देश हैं कि वर्षा समाप्त होते ही युद्धस्तर पर अभियान चलाकर इन सड़कों को उनकी पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा सड़क निर्माण एजेंसियों लोक निर्माण विभाग, lराष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं निर्देश दिए हैं कि जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किये जाने हेतु तत्काल आगणन तैयार कर लिये जाएं। इस कार्य हेतु टेंडर की कार्यवाही एवं सामग्री (गिट्टी, डामर आदि) एकत्रित करने का कार्य 15 सितंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। समस्त खण्ड इस कार्य  हेतु टेंडरिंग, प्लांट, मशीनरी, मैनपावर की व्यवस्था, बजटीय प्रावधान वर्तमान बारिश के दौरान ही कर लें। उन्होंने कहा कि वर्षा समाप्त होते ही 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए और 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने इन विभागों को निर्देश दिए हैं कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ किया जाना है। सड़कें आवागमन की दृष्टि से तकनीकी रूप से बिल्कुल दुरुस्त होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की स्पष्ट मंशा है कि 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें सुचारू हों, इसलिए सभी अभियंता अपने-अपने डिवीजन में अभी से इसकी पूरी तैयारी कर लें ताकि मौसम अनुकूल होते ही कार्य शुरू किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों से किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING