Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मामले की अगली तारीख 17 सितंबर नियत

सीएन, नईदिल्ली/हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टल गई है। इस मामले में बड़ी संख्या में लोगों के भविष्य से जुड़ा फैसला होना है। सुनवाई टलने के बाद अब मामले की अगली तारीख का इंतजार बढ़ गया है। संभावना जताई जा रही है कि मामला 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी….ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस अधिकारियों की ओर से क्षेत्र में तैनात जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए थे। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जा रही थी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की ओर से सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की थी। इसके अलावा मकानों की छतों पर ईंट, पत्थर या मलबा जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। अधिकारियों का फोकस क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर था। बनभूलपुरा में रेलवे भूमि से जुड़े विवाद के बीच प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन की ओर से करीब 30 हेक्टेयर भूमि पर 4,300 से अधिक प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र में कैंप लगाने की योजना भी बनाई गई है…ताकि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टलने के बाद सभी की नजर अगली संभावित तारीख पर है। अब इस मामले में आगे क्या फैसला होता है….इस पर हजारों प्रभावित परिवारों की नजर रहेगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शुद्धिकरण मामले को लेकर कांंग्रेस की 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी, राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING