Connect with us

नैनीताल

निर्वाचन के लिए वेबकास्टिंग के 340 बूथ आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया

सीएन, हल्द्वानी। आगामी19 अप्रैल को होने वाले सामान्य लोकसभा निर्वाचन-2024 शांति पूर्ण और निष्पक्ष तरीके कराने हेतु शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के सभागार में वेबकास्टिंग के 340 बूथ आपरेटरों (संचालकों) को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बूथ आपरेटरों को वेब कास्टिंग के अंतर्गत कैमरा, पॉवर बैंक, सिम कार्ड की जानकारी और सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ऑपरेटरों को बूथों में कैमरे को सही तरीके से लगाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। वेबकास्टिंग नोडल अधिकारी मोहित कुमार जोशी ने बताया कि सभी बूथ संचालकों को 14,17 और 18 अप्रैल को बूथ में वेबकास्टिंग का परीक्षण करना होगा । जिससे 19 अप्रैल होने वाले सामान्य लोकसभा निर्वाचन में बगैर किसी प्रकार की समस्या, शांति पूर्ण, निष्पक्ष और गोपनीय तरीके से मतदान सम्पन्न हो सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ में तीन पोस्टर लगाने अनिवार्य हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से बूथों की पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए सी सी टी वी कैमरे की निगरानी आदि का विवरण दिया गया है। बताया कि बूथ में पोलिंग पार्टियों के एजेंड की उपस्थिति भी दर्ज़ करानी होगी।उन्होंने सभी ऑपरेटरों समय से बूथों पर पहुंचने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING