Connect with us

धर्मक्षेत्र

7 अप्रैल गुड फ्राइडे : पापों से छुटकारे के लिए प्रभु यीशु ने क्रूस पर चढ़ कर दिया बलिदान

7 अप्रैल को गुड फ्राइडे : पापों से छुटकारे के लिए प्रभु यीशु ने क्रूस पर चढ़ कर दिया बलिदान
सीएन, नैनीताल।
ईसाई समुदाय में गुड फ्राइडे  का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। गुड फ्रायडे का अर्थ है शुभ शुक्रवार। इस वर्ष गुड फायडे 7 अप्रैल 2023, दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। दुनिया में लोगों के इतने पाप बढ़ गए थे कि पापों का छुटकारा मनुष्यों के लिए संभव नहीं था। अत: पापों से छुटकारे के लिए प्रभु यीशु मसीह ने अपना बलिदान क्रूस पर चढ़ कर दिया, जिससे संसार में पाप कम हो। ईसाई समाज में पूरे विश्व में गुड फ्रायडे की तैयारी में चालीस दिन का शोक मनाया जाता है। जिसमें करोड़ों मसीह यीशु के अनुयायी निराहार उपवास करते हैं। प्रतिदिन यह प्रार्थना, उपवास चालीस दिनों तक घरों में किया जाता है, ताकि सबका उद्धार हो। यीशु मसीह के दुखों को स्मरण करके घर-घर में प्रार्थना सभा, बाइबल अध्ययन, संगीत, प्रवचन व प्रार्थना कर लोगों को अपने पापों से शुद्धिकरण, पश्चाताप करने तथा अपने गुनाहों की माफी के लिए तैयार करते हैं। माना जाता है कि यरूशलम प्रांत में ईसा मसीह लोगों के मानव जीवन के कल्याण के लिए उपदेश दे रहे थे। जिसे सुनन के बाद लोग उन्हें ईश्वर मानने लगे थे। लेकिन कुछ धर्मगुरु उनसे चिढ़ते थे और जलते थे। लेकिन ईसा मसीह ने लोगों के दिलों में अलग की जगह बना ली थी। अन्य धर्मगुरुओं द्वारा रोम के शास पिलातुस से शिकायत कर दी। कहां- यह अपने आप को ईश्वर पुत्र बता रहे हैं। शिकायत के बाद उन पर राजद्रोह का आरोप लगा दिया गया। उन्हें क्रूज पर मृत्युदंड देने का फरमान जारी किया। कीलों की मदद से उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया। इतिहास के मुताबिक उन्हें गोलागोथा नामक सूली पर चढ़ाया गया था और इसके बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। अत: यह दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया उस दिन गुड फ्राइडे था। उनकी याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। शुक्रवार से लेकर पवित्र शनिवार की मध्यरात्रि तक 3 दिन कब्र में रहने के बाद ईस्टर के दिन प्रभु यीशु पुनर्जीवित हो गए। अत: पवित्र शुक्रवार के सारे घटनाक्रम सभी का ध्यान इसी दुख की ओर आकर्षित करते हैं और इसी सहनशीलता में ईश्वरीय महिमा के दर्शन करते हैं।
ईसा मसीह के लिए किये जानेवाले सुधार कार्य
रोमन कैथोलिक परंपरा में विशेष प्रार्थनाएं, यातनाएं और अपमान जो यीशु ने सहे, उनके लिए सुधार कार्यो के रूप में समर्पण शामिल है, जैसा यीशू ने गुड फ्राइडे पर अपने पैशन के दौरान कष्ट सहें.ईंसा मसीह के प्रति किये गए इन सुधार कार्यो में जीवित या दिवंगत हिताधिकारी के लिए याचिका शामिल नहीं है, लेकिन यीशू के विरूद्व के किये गए पापों का प्रायश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है। द रकोल्टा कैथोलिक प्रार्थना किताब (1854 के आदेश द्वारा अनुमोदित्त और 1898 में होली सी द्वारा प्रकाशित) में ऐसी प्रार्थनाएं शामिल की गयी है, जिसमे वर्जिन मेरी के प्रति सुधार कार्यो के रूप में प्रार्थनाये भी शामिल हैं। सुधारों पर पोप के परिपत्र मिजरेटिस्मस रिडेम्पटर में, पोप पायस XI ने ईसा मसीह के प्रति किये गए सुधार कार्यो को कैथोलिकों का कर्तव्य कहा और यीशु “को पहुंचाए गए आघातों के लिए एक प्रकार की क्षतिपूर्ति के रूप में ” सम्मान के साथ समर्पित किया। पोप जॉन पौल II ने सुधार के कार्यो को “अथीन क्रॉसो के बगल में खड़े रहने का अविराम प्रयास है जिसपर प्रभु के पुत्र निरंतर सूली पर चढाये जाते हैं” के रूप में संदभित किया हैं” मुख्यतः रोमन कैथोलिक फिलीपिंस में, यह दिन सड़क पर जुलूसों, वे ऑफ़ द क्रॉस और एक पैशन प्ले जिसे सेनाकुलो कहा गया है, के साथ मनाया जाता है। इस दिन घंटियों को न बजाकर और कोई प्रार्थना न कराकर चर्च पवित्र रखता है। देशभर के कुछ समुदायों में (विशेषकर मरीनाडक के कुछ द्वितीय प्रांत या सैन फर्नान्डो, प्म्पागा में) जुलूसों में भक्त (जिन्हें मोरियोन्स कहा जाता है) शामिल होते हैं और स्वास्थ्य की चिंता किये बिना और चर्च की अस्वीकृति के बावजूद, तपस्या के प्रतीक के रूप में स्वयं अपने आप को कोड़े मारते है और कभी-कभी अपने आप को कीलों से सूली पर लटका लेते हैं। गुड फ्राइडे के दिन दोपहर में 3 बजे के बाद (वह समय जो परंपरानुसार यीशू के मरने का समय माना जाता है) शोर मचाने से निरुत्साहित किया जाता है, कुछ रेडियो और दूरदर्शन केंद्र और दुकाने बंद हो जाते है और भक्तों को ईस्टर रविवार तक बहुत पवित्र और प्रर्थनापूर्ण रहने के लिए निवेदन किया जाता है। अभी भी कुछ टेलीविजन नेटवर्क पवित्र उत्सव से संबंधित धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए प्रयासरत हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING