Connect with us

नैनीताल

प्रसिद्ध छायाकार व सीआरएसटी के पूर्व प्रधानाचार्य एएन सिंह का निधन

सीएन, नैनीताल। प्रसिद्ध छायाकार एवम सीआरएसटी के पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षक एएन सिंह का 85 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हो गया। उनकी तीन पुत्रियां है। सीआरएसटी इंटर कॉलेज में बायोलॉजी के शिक्षक रहे एएन सिंह मृदुभाषी , बेहद सौम्य, सुशील व्यवहार के धनी थे। एएन सिंह की कई फोटो बहुत प्रसिद्ध रही। बायोलॉजी के शिक्षक ने रिटायरमेंट के बाद फोटोग्राफी शुरू की। फोटोग्राफी के प्रति उनका जूनून इस कदर था की जिस उम्र में आदमी थक कर घर बैठ जाता है उस उम्र में अपने से जवान और उम्र में छोटे छायाकारों से फोटोग्राफी के तरीके सीख उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपना एक विशिष्ट मुकाम हासिल किया। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ नैनीताल कूटा ने प्रसिद्ध छायाकार एवम सीआरएसटी के पूर्व प्रधानाचार्य ,शिक्षक ए एन सिंह 85 वर्ष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉक्टर बीएस कालाकोटी ,उपाध्यक्ष डॉक्टर एसएस सामंत महासचिव ,प्रो ललित तिवारी सहित कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी महासचिव डॉ.विजय कुमार उपाध्यक्ष प्रो नीलू लोधियाल डॉक्टर दीपक कुमार ,उपसचिव डॉक्टर संतोष कुमार ,डॉक्टर दीपाक्षी जोशी डॉक्टर दीपिका गोस्वामी ,,प्रो अनिल बिष्ट ,डॉक्टर उमंग सैनी,डॉक्टर पैनी जोशी ,डॉक्टर सीमा चौहान , डॉक्टर दीपिका पंत ,डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ,डॉक्टर युगल जोशी ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीझील में मलुवा डालते वीडियो वायरल, पालिका ने लिया एक्शन

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]