Connect with us

नैनीताल

अजय भट्ट ने संसद में नैनीताल, उधमसिंहनगर, देहरादून व हरिद्वार के लिए मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग रखी

सीएन, नैनीताल। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने आज लोकसभा सदन के शून्य काल में नैनीताल उधम सिंह नगर सहित हरिद्वार और देहरादून के लिए मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग रखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने आज लोकसभा सदन में शून्य काल में अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल उधम सिंह नगर में मेट्रो ट्रेन संचालित किए जाने का प्रश्न उठाते हुए कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन, लोकल व्यवसाय सहित लोकहित के लिए काठगोदाम- हल्द्वानी- रामनगर- काशीपुर- बाजपुर- जसपुर – गदरपुर- दिनेशपुर – रूद्रपुर – लालकुआं- किच्छा- नानकमत्ता- सितारगंज- खटीमा – टनकपुर के लिए मेट्रो ट्रेन चलाया जाना आवश्यक है। श्री भट्ट ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में मेट्रो शुरू हो चुकी है उत्तराखंड में राज्य बने दो दशक के बाद भी तराई के क्षेत्र में मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग तेजी से उठी है उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मेट्रो ट्रेन चलाई जाने की मांग की है साथ ही श्री भट्ट ने हरिद्वार- ऋषिकेश- रुड़की- देहरादून- विकास नगर क्षेत्र में भी मेट्रो ट्रेन संचालित करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गणमान्य नागरिकों से संवाद का घटता अवसर, चुनिंदा लोगों से औपचारिक मिलन : पूरन महरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING