Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिले की सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में हुई जमा

स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती

सीएन, हल्द्वानी। जिले में लोक सभा चुनाव कुशलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। जिले की छः विधानसभाओं की सभी 1010 पोलिंग पार्टिया सकुशल मतदान कराने के बाद वापस स्ट्रांग रूम लौट गई है। पोलिंग पार्टियों का आने का सिलसिला 19 अप्रैल देर शाम से 20 अप्रैल की दोपहर तक चलता रहा। 993 पोलिंग टीमें देर रात को स्ट्रांग रूम पहुंच गई थी। जबकि दूरस्थ की 17 मतदान टीमें 20 अप्रैल की सुबह स्ट्रांग रूम पहुंची। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह एम बी पी जी डिग्री कालेज स्ट्रांग रूम में मौजूद रही। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को आज सुबह सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों,पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की जिले में लोक सभा चुनाव सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। सभी पोलिंग पार्टिया सुरक्षित रूप से कलेक्शन सेंटर पहुँच चुकी है। ईवीएम मशीनों को जमा कराने के बाद मतदान में लगे सभी कार्मिक सुरक्षित रूप से वापस अपने गंतव्य जा चुके है। राजनैतिक दलों/उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बलों,पुलिस की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरा से सभी विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जा रही है । जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा चुनाव को कुशलतापूर्वक सम्पादन के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान व्यय प्रेक्षक टी शंकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान, ,एआरओ ए पी बाजपेई, परितोष वर्मा, राहुल शाह, प्रमोद कुमार, रेखा कोहली, के एन गोस्वामी, उम्मीदवारों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गणमान्य नागरिकों से संवाद का घटता अवसर, चुनिंदा लोगों से औपचारिक मिलन : पूरन महरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING