नैनीताल
उडब्रिज स्कूल डोब भीमताल की अवान्तिका ने 96 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया, संजोया सफल इंजीनियर बनने का सपना
सीएन, नैनीताल। सीबीएसी के 10वीं के रिज़ल्ट में इस साल उडब्रिज स्कूल डोब भीमताल नैनीताल.ने शानदार कामयाबी का परचम लहराया है। बच्चों की मेहनत और तालीमी रहनुमाई ने ऐसा कमाल दिखाया कि स्कूल ने नया कीर्तिमान कायम कर दिया। कक्षा 10 वीं में विद्यलय के 40 से अधिक विद्दार्थी शानदार अंक प्राप्त करने में सफल रहे। अपने बैज में रावत गांव भीमताल निवासी अवान्तिका सूर्या 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टापर.छात्रा बनी है। अवान्तिका ने हिन्दी में सर्वाधिक 100 अंक प्राप्त किये हैं। अवान्तिका ने आईटी में 98, अंग्रेजी में 97, सोशल सांइस में 95 तथा साइंस में.90.प्रतिशत अंक प्राप्त. किये हैं। अवान्तिका के पिता उत्तम सिंह सूर्या नामी कम्पनी में.अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता गृहिणी हैं। अवान्तिका भविष्य में सफल इंजीनियर बनना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के गुरूजनों व माता-पिता को देती है। अवान्तिका की इस सफलता पर स्कूल के गुरूजनों, परिवार के लोगों. ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित. की है।










































