नैनीताल
ज्योलीकोट व भवाली में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
सीएन, ज्योलीकोट/भवाली (नैनीताल)। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बहुजन एकता मंच द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रतिभाग कर डॉ. अंबेडकर के जीवन मूल्यों और उनके संघर्षों को याद किया।-छात्राओं ने बाबा साहेब के जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से शिक्षा और संघर्ष का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि वर्षा आर्य, मनोहर लाल, अन्य वक्ताओं ने समाज में समरसता और समानता की स्थापना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डॉ.अंबेडकर का सपना एक ऐसा समाज बनाना था जहाँ जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव न हो। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल भारत का संविधान लिखा, बल्कि समाज के वंचित तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भवाली। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि डॉ.अंबेडकर का सपना एक ऐसा समाज बनाना था जहाँ जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव न हो। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल भारत का संविधान लिखा, बल्कि समाज के वंचित तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य, भाजपा नेता प्रकाश आर्य, नवनीश नेगी, सुजान रजवार, सुरेश आर्य, सुनीता शाही, मुनिराज, धनी दुम्का, शांति तिवारी, रितु, सुमन, रचना, ममता सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ ने किया।











































