Connect with us

नैनीताल

बागेश्वर जिले की डीएम अपूर्वा पांडेय ने आयुक्त रावत से की शिष्टाचार भेंट

सीएन, नैनीताल। गुरुवार को जिलाधिकारी बागेश्वर अपूर्वा पांडेय ने कुमाऊं मंडल आयुक्त कार्यालय नैनीताल पहुंचकर मंडलायुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद बागेश्वर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की अद्यतन प्रगति से मंडलायुक्त को अवगत कराया। चर्चा में जनपद की प्रमुख परियोजनाओं, सड़क एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने, योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाने और फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जैसे पर्वतीय जनपद में आपदा प्रबंधन, आजीविका संवर्धन एवं पर्यटन आधारित विकास पर विशेष फोकस आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, 08 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING