Connect with us

नैनीताल

भीड़ापानी-ज्योसूडा खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करा दो कमिश्नर साहब

सीएन, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद , सड़क आदि से सम्बन्धि कई वर्षों से लम्बित भूमि विवाद की कई समस्याओं का समाधान जनसुनवाई में करने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया।जनसुनवाई में पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी एवं क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया कि भीड़ापानी-ज्योसूडा मार्ग जिसकी लम्बाई लगभग 20 किमी है उक्त मार्ग का काफी वर्षों से मरम्मत नही होने के कारण लोगो को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है जिस पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा अक्टूबर माह में उक्त मार्ग में मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।  कालिका कॉलोनी तल्ला हल्द्वानी निवासी विमला कन्याल ने बीते जनता दरबार में शिकायत की थी कि अनिल चंद्र सेन निवासी हरिपुरा, बाजपुर द्वारा उनको फर्जी कागजातों पर भूमि विक्रय की गयी। विमला कन्याल ने  67 लाख रुपए की धनराशि दी थी, जिसको अनिल चंद्रसेन ने अक्टूबर माह के अंत में 15 लाख व नवंबर माह के अंत में 15 लाख और बाकी शेष धनराशि को दिसंबर माह के अंत तक वापस करने के लिए कहा। रक्षित चिलबाल को राकेश कुमार निवासी- धानमील, हल्द्वानी ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख 90 हजार का बयान दिया था, अब रक्षित द्वारा न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है और न ही ब्याना वापस किया जा रहा है, जिसका कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने समाधान करते हुए राकेश कुमार को ₹50 हजार तत्काल दिलवाये और शेष धनराशि 15 दिन के भीतर देने वापस लौटने के निर्देश दिए। कुल्यालपुर/नवाबी रोड निवासी पूनम देवी ने जनता दरबार में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को बताया कि विगत दिनों उनकी दुकान में अज्ञात महिला ड्रग्स का पैकेट छोड़ गई थी, जिसके कारण उसके पति सूरज टम्टा को एंटी नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनका इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं है। इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा को मामले की जांच कराने के लिए कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आईएमपीसीएल का निजीकरण उत्तराखंड में रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्था व सार्वजनिक उपक्रमों के भविष्य को लेकर एक बड़ा राजनीतिक व सामाजिक मुद्दा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING