Connect with us

नैनीताल

सीएम धामी का सोमवार को हल्द्वानी आगमन पर जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ ही आयुक्त व आईजी ने किया स्वागत

सीएन, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को हल्द्वानी आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ ही आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत व आई जी रिद्धिमा अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस हल्द्वानी में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों व संगठनों से आए प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल रामसिंह कैड़ा, रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, राज्य सरकार में विभिन्न दाईत्वधारी, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आई जी रिद्धिम अग्रवाल, प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि अधिकारी और जनता उपस्थित रही।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING