Connect with us

नैनीताल

सीएम धामी कल 5 जून को भीमताल आयेंगे, 3000 बोगनवेलिया पौधों का होगा रोपण

सीएन, भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कल 05 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भीमताल प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण किया जाएगा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं हरित वातावरण को भी सुदृढ़ करेगी।निरीक्षण के दौरान श्री पांडे ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण की समस्त तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा पौधों की गुणवत्ता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पौधारोपण स्थल, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING