Connect with us

नैनीताल

मतदाता जागरूकता को प्रतियोगिता, रील बनायें और प्राप्त करें पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र

मतदाता जागरूकता को प्रतियोगिता, रील बनायें और प्राप्त करें पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र
सीएन, नैनीताल।
स्वीप नैनीताल द्वारा रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैए जिसका थीम है मतदाता जागरूकता और मतदान का आह्वान। इसमें भाग लेने के लिए रील प्रतियोगिता की थीम पर‌ रील बनाकर स्वीप नैनीताल के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर टैग करना है] आखिरी तारीख 26 मार्च है। सर्वश्रेष्ठ रील्स को पहला, दूसरा व तीसरा पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। स्वीप नैनीताल के जिला समन्वयक सुरेश अधिकारी द्वारा बताए गया कि रील प्रतियोगिता मतदाता जागरूकता के लिए एक प्रभावी माध्यम है जिससे यह संदेश घर-घर पहुंचेगा। इसके माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को समझाया जा सकता है और उन्हें सकारात्मक रूप से मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत, लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल को ईआरओ उपलब्ध कराए गणना फॉर्म
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING