Connect with us

नैनीताल

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल समेत नवनिर्वाचित सभी 15 वार्डों के सभासदों ने ली शपथ

सीएन, नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने डीएसए मैदान में स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल समेत नवनिर्वाचित सभी 15 वार्डों के सभासदों को शपथ दिलाई। वार्ड न. 1 स्टॉफ हॉउस रमेश प्रसाद रमेश प्रसाद, वार्ड नंबर दो शेर का डांडा अंकित चंद्रा, वार्ड नंबर तीन राज भवन काजल आर्या, चार नंबर वार्ड हरिनगर शीतल धीरज कटियार, पांच नंबर स्नोव्यू वार्ड जितेंद्र कुमार पाण्डे, छह नंबर वार्ड नारायण नगर भगवत सिंह रावत, वार्ड संख्या सात सूखाताल वार्ड गजाला कमाल, वार्ड संख्या आठ अयारपाटा वार्ड मनोज साह जगाती,  वार्ड संख्या दस नैनीताल क्लब सपना बिष्ट, वार्ड संख्या 11 कृष्णापुर से सुरेद्र कुमार, वार्ड नंबर 12 सैनिक स्कूल से निर्दलीय ललिता दफौटी, वार्ड संख्या 13 आवागढ़ से राकेश पवार, वार्ड संख्या 14 मल्लीताल बाजार से मुकेश जोशी मंटू, वार्ड संख्या 15 तल्लीताल बाजार से गीता उप्रेती ने शपथ ली। वार्ड नम्बर 9 के सभासद पूरन बिष्ट निजी कार्य के चलते अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश साह,पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,पद्मश्री अनूप साह, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, चन्द्रेक बिष्ट, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सायय्यद नदीम मून, त्रिभुवन फर्तियाल,कमलेश तिवारी, हिमांशु पांडे, दीपक रुवाली, जेके शर्मा, पीके शर्मा,रईस भाई, डीएम भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,नरेंद्र कुमार, सुरेश गुरुरानी, मुन्नी तिवारी,जीत सिंह आनंद, डीएसए सचिव अनिल गाड़िया, पूर्व पालिका चेयरमैन संजय कुमार संजू, कुंदन बिष्ट,नाजिम बक्श,गिरीश जोशी मक्खन, दिनेश कटियार, धीरज कटियार समेत ईओ दीपक गोस्वामी, विनोद जीना, हिमांशु चंद्रा, मोहन चिलवाल, दीप राज, अमन राजन,दीपक कुमार भोलू,किशन नेगी मौजूद थे।

बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए एक विशेष तैयारी की जाएगी : खेतवाल
नैनीताल।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने शपथ समरोह के बाद पत्रकारों से बातचित करते हुए कहा कि नैनीताल पर्यटक नगरी हो यहां कि बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए एक विशेष तैयारी की जाएगी। पालिका कर्मचारियों का वेतन व अन्य समस्या पूर्ण की जाएगी। इसके अलावा शहर में होने वाले विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। कहा कि नैनीताल पालिका क्षेत्र में शौचालय,सीसीटीवी, विश्राम स्थल, सफाई व्यवस्था समेत स्ट्रीट लाइट अन्य मुद्दों पर कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत कांड पर जितनी तत्परता से लीपा पोती हो गई, यही भाजपा करती है नारी शक्ति की वंदना : खष्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING