नैनीताल
नैनी झील में एक अज्ञात युवक का शव बरामद
सीएन, नैनीताल। गुरुवार की सुबह नगर के माल रोड आंखों के अस्पताल के ठीक सामने नैनी झील क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला। झील में शव दिखने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे नाव चालन कर रहे नाविक ने झील में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम कांस्टेलिस्ट मनोज जोशी के.अगवानी में घटना स्थल पर पहुंची। नाव की मदद से नैनीझील से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक का पता लगाने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के जिलों से गुमशुदगी के मामलों का भी पता लगाना शुरू कर दिया है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। प्रथमदृष्टया. मृतक मैदानी क्षेत्र का लग रहा है।

































