Connect with us

नैनीताल

सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
सीएन, हल्द्वानी।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में आज निदेशक हरबीर सिंह ने सेवायोजन विभाग से जुड़े तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की है। मीडिया से बात करते हुए प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा यह स्पष्ट निर्देश है कि प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में जो भी बच्चे पंजीकरण से लेकर उनके रोजगार मिलने तक के सारे रिकॉर्ड रखना बेहद जरूरी है। देहरादून में जल्द ही एक रोजगार मेला आयोजित होने वाली है, जिसमें केंद्र सरकार के मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री और राज्य के विभागीय मंत्री मौजूद रहेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों को रोजगार से संबंधित नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, ऐसे में छात्रों के पंजीकरण और उनको किन जगहों पर रोजगार दिया गया है, उसकी सारी जानकारी विभाग के पास हो इसको लेकर अधिकारियों निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनी झील की स्वच्छता को लेकर कुमाऊं कमिश्नर का बड़ा एक्शन, दिए नियमित निरीक्षण के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING