Connect with us

नैनीताल

नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी की निविदा की जांच को कमेटी गठित, डीएम रयाल ने आदेश जारी करते हुए 2 सप्ताह में उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि विभिन्न सूचना स्रोतों से ज्ञात कराया गया है कि नगर पालिका परिषद्, नैनीताल द्वारा लेक ब्रिज चुंगी के सम्बन्ध में की गई निविदा का जनमानस द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त के मद्देनजर जनभावनाओं और विरोध प्रदर्शनों का संज्ञान लेते हुए प्रकरण में निष्पक्ष जाँच किये जाने हेतु जाँच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति में उप जिलाधिकारी, नैनीताल, उप निदेशक, वित्त, डॉ. आर. एस. टोलिया, उत्तराखण्ड प्रशासन आकदमी, नैनीताल तथा अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, नैनीताल को रखा गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के क्रम में जाँच समिति द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर जाँच की जाएगी, जिसमें तकनीकी निविदा अधिप्राप्ति नियमावली के आलोक में सम्पन्न हुई? तकनीकी निविदा सेवा शर्तों, नियमों, प्रकियाओं के आलोक में सम्पन्न हुई? क्या नगर पालिका की बोर्ड बैठक नगर पालिका परिषद् अधिनियम 1916 की धारा 96 के प्रावधानों के अनुरूप हुई?उक्त आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने जाँच समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह उक्त प्रकरण की जाँच कर दो सप्ताह में जाँच रिपोर्ट पूर्ण निष्कर्षों सहित उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्द्वानी में कार्यरत कर्मियों को तीन माह से नही मिला वेतन, आयुक्त रावत ने तत्काल संज्ञान लिया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING