Connect with us

नैनीताल

गांधी जयंती : डीएसबी परिसर में गूंजा… वैष्णव जन तो तेने कहिए रे पर पीर पराई जाने ना…

सीएन, नैनीताल। डीएसबी परिसर में आज गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कई कार्यक्रम किए गए। निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट, संकायाध्यक्ष प्रो. पदम सिंह सिंह बिष्ट ने गांधी जी तथा शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि देश को आजाद कराने में गांधी जी का अहिंसा का पाठ पूरे विश्व के लिए सीख रही है, गांधी दर्शन हमें जीवन के रहस्य से अवगत कराता है । चीफ प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट ने कहा कि गांधी एवम शास्त्री को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विजिटिंग प्रोफेसर निदेशक प्रो. ललित तिवारी ने गांधी जी एवम शास्त्री जी का जीवन वृत्त व गांधी दर्शन प्रस्तुत किया। प्रो. ललित ने कहा की गांधी जी कहते थे करो या मरो, जिससे हम आजादी मिली और जैसे सोचोगे वैसे ही बन जाओगे। कार्यक्रम में सारस्वत,राठौर ने भी गांधी दर्शन पर विचार रखे। संगीत विभाग ने डॉक्टर रवि जोशी, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर संध्या, डॉक्टर अलंकार के साथ विद्यार्थियों ने वैष्णव जन तो तेने कहिए पर पीर पराई जाने ना…की सुंदर प्रस्तुति दी तथा सभी ने मिलकर रामधुन रघुपति राघव राजा राम गाया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को भी नमन किया गया जिनके योगदान से राज्य बन सका। कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान वितरण हुआ। कार्यक्रम में प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. गीता तिवारी, डॉक्टर गिरीश खरकवाल, डॉक्टर रीना सिंह, डा. उजमा, डॉक्टर नगमा, डॉक्टर हेमा, डॉक्टर सरोज पालीवाल, डॉक्टर अर्शी, डॉक्टर हरदेश कुमार सहित सूर्यवंशी, ऋचा , नंदा बल्लभ पालीवाल, डीएस बिष्ट, कुंदन, अजय सहित केनफील्ड, रानी लक्ष्मी बाई, गौरादेवी, केपी होस्टल सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, 08 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING