Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुंसियारी और चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू

सीएन, नैनीताल। आज गुरुवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित हेलीपैड से पिथौरागढ़, मुंसियारी और चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली हेली सेवा का शुभारंभ किया। हेरिटेज एविएशन द्वारा केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत हल्द्वानी से आज मुनस्यारी के लिये पहली उड़ान भरी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्चुअली उद्घाटन के बाद हैलीपेड पर मौजूद विधायक मोहन सिंह बिष्ट पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने हेली सेवा को हरी झंडी दिखाई। अब जनपद के लोगों को सड़क यात्रा के अलावा हवाई यात्रा का ऑप्शन मिल गया है। बताया जा रहा है हेली सेवा का किराया टैक्सी से भी कम है। हल्द्वानी से शुरू होने वाली हेली सेवा में चंपावत के लिए किराया ₹2500 पिथौरागढ़ के लिए किराया ₹3000 मुनस्यारी के लिए किराया ₹3500 का टिकट रखा गया है। बताते चलें गोलापुर स्थित हेलीपैड से 7 सीटर हेलीकॉप्टर प्रतिदिन उड़ने भरेगा। हेली सेवा की टाइमिंग सुबह 7:45 से पहली उड़ान मुनस्यारी के लिए, दूसरे राउंड में 9:35 पर हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए वहीं तीसरे राउंड में 11:05 पर हल्द्वानी से चंपावत जाकर वापस हल्द्वानी आएगा। इसी तरह शाम की टाइमिंग रहेगी। कुमाऊं के मुख्य शहर हल्द्वानी से हेली सेवाओं के शुरू होने से जहां लोगों के पास यात्रा के लिए एक और बेहतर विकल्प मिलेगा इसके अलावा पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें इससे कुछ वर्षों में पहले भी हल्द्वानी से पहाड़ी शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। लेकिन हर बार कुछ समय चलने के उपरांत हेली सेवा का संचालन ठप हो जाता है और हर बार यात्रियों की कम संख्या होने का हवाला दिया जाता है। ऐसे में लोगों के मन में शंका है कहीं इस बार भी हर बार की तरह ना हो। जानकारी के लिए आपको बता दें हेरिटेज एविएशन द्वारा केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत यह हेली सेवा शुरू की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING