Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी के प्रकाश चन्द्र उपाध्याय राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित

हल्द्वानी के प्रकाश चन्द्र उपाध्याय राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित
सीएन, हल्द्वानी।
कला और विभिन्न रिकॉर्ड को अपने नाम करने के क्षेत्र में उत्तराखंड और देश में अपना नाम कमा चुके प्रकाश चंद्र उपाध्याय को एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर 2022, हल्दूचौड जिला नैनीताल के स्थाई निवासी व वर्तमान जो राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में आर्टिस्ट के पद पर कार्यरत है। इन्होंने उत्तराखण्ड राज्य सहित देश के विभिन्न शहरों की चित्रकला प्रदर्शनी व कार्यशाला में प्रतिभाग किया है। उनके नाम अब तक आठ व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं जिनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का व्यक्तिगत रिकॉर्ड प्रमुख रूप से शामिल है इसके अतिरिक्त इन्हें विभिन्न संस्थाओ के द्वारा विभिन्न सम्मान व पुरस्कार प्रदान किए हैं। वर्तमान में इन्हें राजस्थान की रजिस्टर संस्था कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, टोंक राजस्थान एवं राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कालापर्व क्रेयॉन्स टोंक राजस्थान में आयोजित हुआ इसमें तीन दिन तक चित्रकला कार्यशाला वह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जो दिनांक 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर 2023 तक चला। इस अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के महाकुंभ में उत्तराखंड राज्य से प्रकाश चंद्र उपाध्याय को बुलाया गया और संस्था के द्वारा इनको राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया जिसमें देश-विदेश से लगभग 400 कलाकार सम्मिलित हुए थे। इसमें जिला नैनीताल से चित्रकला कार्यशाला में प्रसिद्ध चित्रकार जगदीश पांडे को भी आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर हनुमान सिंह खरेड़ा हरियाणा हैं जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी टोंक व ललित कला अकादमी राजस्थान के सचिव मौजूद रहे

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING