नैनीताल
हरीश पनेरू नशे के खिलाफ भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नई व अनोखी मुहिम चलायेंगे
सीएन, नैनीताल। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी और पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू नशे के खिलाफ भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नई और अनोखी मुहिम चला रहे हैं, उन्होंने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी कि भीमताल क्षेत्र में चारों तरफ अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नशे और शराब का प्रचार किया जा रहा है। इसलिए इस बार 2027 के विधानसभा चुनाव में वह भीमताल विधानसभा में नशे के खिलाफ जनता को एकजुट करने और बिना नशे के विधानसभा चुनाव में जाने को लेकर अभियान शुरू कर रहे हैं। ऋषि पनेरू ने बताया कि वह भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हर घर में गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा लेकर जाएंगे और लोगों से निवेदन करेंगे कि चुनाव में शराब का उपयोग बंद करने के लिए लोगों से बातचीत की जाए क्योंकि शराब के सेवन से घर खराब हो गए हैं जिससे हजारों लोग बीमार हो गए हैं। यही नहीं हरीश पनेरु ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर सत्य पक्ष तक के सरकारी अधिकारियों से लेकर प्रत्येक नेता तक गंगाजल गीता और हनुमान चालीसा से निवेदन करें कि चुनाव से शराब वाली पार्टी को खत्म किया जाए।








































